English Christian Song | अंत के दिनों का मसीह परमेश्वर की प्रबंधन योजना के रहस्य को प्रकट करता है

जहाँ तक इस सम्पूर्ण छ: हज़ार वर्षों की प्रबंधन योजना में
कार्य के दर्शनों की बात है,
तो किसी को भी अंर्तदृष्टि या समझ प्राप्त करने में समर्थ नहीं है।
ऐसे दर्शन हमेशा से ही रहस्य रहे हैं।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के पास बाइबल की कितनी अधिक समझ है,
यह वचनों से बढ़कर और कुछ नहीं है,
क्योंकि मनुष्य बाइबल के सार को नहीं समझता है।
भविष्यद्वक्ताओं की सभी भविष्यवाणियों की तुलना में
छः हज़ार वर्षों का यह कार्य अधिक रहस्यमय है।
यह सृजन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रहस्य है,
और पहले का कोई भी भविष्यद्वक्ता कभी भी इसकी थाह पाने में सफल नहीं हुआ है,
क्योंकि इस रहस्य को केवल अंत के युग में
ही खोला जाता है और पहले कभी प्रकट नहीं किया गया है।

जब मनुष्य बाइबल को पढ़ता है, तो वह कुछ सत्यों को प्राप्त कर सकता है,
कुछ वचनों की व्याख्या कर सकता है
या कुछ प्रसिद्ध अंशों या उद्धरणों का तुच्छ परीक्षण कर सकता है,
परन्तु वह उन वचनों के भीतर निहित अर्थ को निकालने में कभी भी समर्थ नहीं होगा,
क्योंकि मनुष्य जो कुछ देखता है वे मृत वचन हैं,
यहोवा और यीशु के कार्य के दृश्य नहीं हैं,
और मनुष्य ऐसे कार्य के रहस्य को सुलझाने में असमर्थ है।
इसलिए, छ: हज़ार वर्षों की प्रबंधन योजना का रहस्य सबसे बड़ा रहस्य है,
एक ऐसा रहस्य जो मनुष्य से बिलकुल छिपा हुआ और
उसके लिए सर्वथा अबूझ है।
कोई भी सीधे तौर पर परमेश्वर की इच्छा को नहीं समझ सकता है,
जब तक कि वह मनुष्य को स्वयं न समझाए और खुल कर न कहे,
अन्यथा, वे सर्वदा मनुष्य के लिए पहेली बने रहेंगे और
सर्वदा मुहरबंद रहस्य बने रहेंगे।

जो धार्मिक जगत में हैं उनकी तो बात ही छोड़ो;
यदि तुम लोगों को भी आज नहीं बताया जाता,
तो तुम लोग भी समझने में समर्थ होते।
भविष्यद्वक्ताओं की सभी भविष्यवाणियों की तुलना में
छः हज़ार वर्षों का यह कार्य अधिक रहस्यमय है।
यह सृजन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रहस्य है,
और पहले का कोई भी भविष्यद्वक्ता कभी भी इसकी थाह पाने में सफल नहीं हुआ है,
क्योंकि इस रहस्य को केवल अंत के युग में
ही खोला जाता है और पहले कभी प्रकट नहीं किया गया है।
"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से
Indian Christian Songs | 15 Great Praise Songs | Understand God's Love
These hymns are great for devotions and meetings.This 1-hour collection of songs will help you know God and love Him more.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आपदा से पहले प्रभु गुप्त रूप से बहुत पहले ही आ गया है। हम उसका स्वागत कैसे कर सकते हैं? इसका मार्ग ढूंढने के लिए हमारी ऑनलाइन सभाओं में शामिल हों।